रोजा इफ्तारी-सेहरी की जेलों में उचित व्यवस्था हो: महेंद्र छाबड़ा
रायपुर/ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने रमजान महीने में जेलों में रोजा इफ्तार-सेहरी की व्यवस्था करने की पुलिस महानिदेशक (जेल) से आग्रह किया है।
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने पुलिस महानिदेशक (जेल) को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के पालन के संबंध में पूरे देश में लॉकडाउन किये जाने का आदेश जारी किया गया है। श्री छाबड़ा ने इस आदेश के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया है कि वे जेल में कैदियों को रोजा इफ्तार-सेहरी की व्यवस्था करवा दें।
श्री छाबड़ा ने आगे जानकारी दी कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय का पवित्र रमजान महीना प्रारंभ हो गया है। इस माह में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा रखा जाता है। नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य के जेलों में रोजा इफ्तारी की खाद्य सामग्री ले जाने में प्रतिबंधित किया गया है।
कार्यपालन अधिकारी एम आर खान ने जेल प्रशासन से इस बात की जानकारी चाही है कि क्या पवित्र माह रमज़ान में मुस्लिम बंदियों के रोजा इफ्तार के लिए जेल प्रशासन द्वारा क्या व्यवस्था की जा रही है यदि समुचित रोजे अफ्तारी की व्यवस्था की गई या नही की गई उसकी जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग को अवगत कराने की बात कही गई है ज्ञात हो कि रमज़ान के अवसर पर रोजा इफ्तारी के लिए सामाजिक एव शासन स्तर पर जेल में विचाराधीन सजायाफ्ता बंदियों के रोजे अफ्तारी सेहरी की अनेक संस्थाएं व्यवस्था करती थी यही नही उनके नमाज़ और तरावीह के लिए भी आलिम मौलाना नियुक्त किया जाता था परन्तु इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते सभी कार्यक्रम तथा सामूहिक रोजा इफ्तार पर शासन प्रशासन ने प्रतिबन्ध लगा रखा है उक्त आशय की जानकारी लेने ।