रायपुर। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने अब बेवजह घरों से निकलना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस से वे उलझ भी रहे हैं लेकिन 14 तारीख तक हर हाल में नियमों का पालन करना पुलिस प्रशासन की ड्यूटी है। रिपोर्ट ऊपर भी जा रही है। कभी भी 24 या 48 घंटे के लिए पूर्णकालिक कफ्र्यू का ऐलान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर किया जा सकता है। इस बीच घर से निकले तो सीधे जेल जाना पड़ेगा। इसी के मद्देनजर पुलिस ने आज शहर के कई इलाको में फ्लैग मार्च किया है। ड्रोन में तो कैद हो ही रहे हैं। शहर के सड़कों पर लगे बैरिकेड्स में अब हर वाहन को रोककर पड़़ताल शुरू हो गई है। कलेक्टर एसपी लगातार केन्द्रीय गृह सचिव को रिपोर्ट कर रहे हैं। प्रायोगिक तौर पर ही सही लेकिन लोगो को सचेत करने के लिए पुलिस यह करने की तैयारी में हैं। इसके पहले ऐलान भी कर दिया जायेगा। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। इसलिए संभल जाए और घर पर ही रहें।
सावधान ! पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च, नियम तोड़े तो अब जेल जा सकते हैं
• Repoter Pooja Verma