जरूरतमंदों को राशन सामग्री भी दिए जा रहे
बिलासपुर/ विधायक शैलेश पांडेय की पहल पर शहर में शुरू किए गए कोरोना जांच के सर्वे में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 53044 नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर जानकारी ली गई है। स्वास्थ्य अमले के साथ जिला प्रशासन की टीम ने शहर के 11186 घरों में जाकर लोगो की स्वास्थ्य ही जांच कर बाहर से आने वाले लोगों और कोरोना के लक्षणों से संबंधित जानकारी जुटाई है।
शुक्रवार को किए गए सर्वे में 15207 नागरिकों से जानकारी जुटाई गई। इस दौरान बाहर से आए 61 लोगो की जानकारी मिली। सरकण्डा क्षेत्र के बंगाली पारा, जोरातालाब, जातिया तालाब, इमली भाटा अटल आवास, हनुमान मंदिर, सतबेह्निया मंदिर, चांटीडीह, चिंगराजपारा आदि क्षेत्र के लोगों की जांच कर जानकारी जुटाई गई।
घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने और जानकारियां जुटाने के लिए 34 टीमें शहर में जुटी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है और उनके ट्रेवल हिस्ट्री भी ले रहे है। टीम द्वारा गोलबाजार, खपरगंज, मसानगंज, तेलीपारा, इमलीपारा, ईदगाह चौक, निराला नगर, आजाद नगर के क्षेत्र में 2060 घरों का निरीक्षण जिसमे 9724 नागरिकों से संपर्क कर जानकारी लिया गया। वहीं ओम नगर, भारतीय नगर, तालापारा और अन्य क्षेत्र मे डॉक्टर्स मितानिन और सहायकों ने निरीक्षण किया। विधायक पाण्डेय के द्वारा जरूरतमंदों को राशन, सब्जी व जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है ।