विधायक विकास उपाध्याय ने स्वच्छ पेयजल हेतु दिए निर्देश 

 पश्चिम विधान सभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया विधायक विकास उपाध्याय ने


रायपुर/  रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के समता कॉलोनी और चौबे कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया पीलिया के संक्रमण के दौरान गंदे पानी की शिकायत मिलने पर विधायक महोदय स्वयं समता कॉलोनी और चौबे कॉलोनी पहुँचे, विधायक महोदय ने पाइपलाइन मरम्मत के कार्य को पूर्ण करने और गंदे पानी की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने सम्बन्धित नगर निगम ज़ोन कमिश्नर और अधिकारियों को आदेशित किया  विधायक उपाध्याय  ने दोनों क्षेत्र की जनता से मिलकर उनकी अन्य समस्याओं को भी जाना और उनके निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया, ऊर्जावान विधायक उपाध्याय ने वार्ड के अंतर्गत होने वाले साफ़-सफाई के कार्य का भी जायजा लिया। इसके साथ ही विधायक महोदय ने पीलिया से प्रभावित निगम कॉलोनी,आमापारा के आर.डी. तिवारी स्कूल में पीने के साफ पानी के लिए स्वयं खड़े होकर बोर खनन भी करवाया 


विधायक उपाध्याय वेंडरों की समस्या निराकरण के लिए पहुंचे डी आर एम ऑफिस


 साथ ही विधायक महोदय DRM के दफ्तर पहुंचकर DRM महोदय से मुलाकात की। रेलवे के अंतर्गत कार्य करने वाले वेंडर से सम्बंधित समस्या को लेकर विधायक  ने चर्चा की। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि काफी लंबे समय से ये वेंडर रेलवे में कार्य कर रहे है, ललेकिन अभी किसी लकारणवश उनके टेंडर के निरस्त होने की स्थिति निर्मित हो रही हैं। वेंडर के इन्ही समस्याओं से DRM महोदय को अवगत कराया साथ ही इस समस्या के शीघ्र निदान हेतु DRM महोदय से  सकारात्मक पहल के लिए आग्रह किया ताकि इनका जीवन-यापन सुचारू ढंग से चल सके ।