गुण्डरदेही एवं अर्जुन्दा में 57 लाख 38 हजार रु. की लागत से 07 ट्रांसफामरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही 16 अतिरिक्त नये ट्रांसफार्मर लगाए गए पर्याप्त वोल्टेज एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ लगभग 4800 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित



दुर्ग, 14 जून 2020 - छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत गुण्डरदेही एवं अर्जुन्दा नगर पंचायत में 57 लाख 38 हजार रुपए की लागत से 07 वितरण ट्रांसफामरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही 16 अतिरिक्त नये वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए। एकीकृत विद्युत विकास योजना (आई.पी.डी.एस.) के तहत संपादित इस कार्य से पर्याप्त वोल्टेज एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ लगभग 4800 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।


    छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल ने बताया कि विभागीय दुर्ग ग्रामीण उपसंभाग के अंतर्गत गुण्डरदेही एवं अर्जुन्दा नगर पंचायत में आई.पी.डी.एस. योजना के अंतर्गत विभिन्न विद्युतीय विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन्दा नगर पंचायत में उक्त योजना के तहत 21 लाख 98 हजार रुपए की लागत से 25 के.व्ही.ए. के एक , 63 के.व्ही.ए. के चार एवं 100 के.व्ही.ए. के तीन सहित कुल आठ नये अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं। इसी कड़ी में 04 लाख 77 हजार की लागत से 63 के.व्ही.ए. की दो ट्रांसफामरों की क्षमता बढ़ाकर 100 के.व्ही.ए. किया गया। 


    उक्त तारतम्य में श्री पटेल ने बताया कि गुण्डरदेही नगर पंचायत में आई.पी.डी.एस. योजना के तहत 20 लाख 74 हजार रुपए की लागत से 25 के.व्ही.ए. के दो , 63 के.व्ही.ए. के चार एवं 100 के.व्ही.ए. के दो सहित कुल कुल आठ नये अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं। इसी कड़ी में 09 लाख 89 हजार की लागत से 63 के.व्ही.ए. की तीन ट्रांसफामरों की क्षमता बढ़ाकर 100 के.व्ही.ए. एवं 25 के.व्ही.ए. के दो ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 63 के.व्ही.ए. किया गया है। 


          उक्त कार्य संपन्न होने से गुण्डरदेही एवं अर्जुन्दा नगर पंचायत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नगर पंचायत वासियों ने राज्य शासन एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री पटेल ने कहा कि उच्च गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति से जहां नगर पंचायत वासियों को लाभ मिलेगा वहीं क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।