ग्राम बैहार ( आरंग ) में नव निर्मित गौठान प्रदेश के सर्वोच्च गौठानो में से, सरपंच गीता साहू का कार्य प्रशंसनीय


 


ग्राम बैहार ( आरंग ) में नव निर्मित गौठान प्रदेश के सर्वोच्च गौठानो में से, सरपंच गीता साहू का कार्य प्रशंसनीय


 


प्रदेश की जनहितकारी योजना गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हरेली में ग्राम बैहार गौठान से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा किया गया....


 


गौठान के माध्यम से महिला समूह को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य -सरपंच गीता साहू


 


रायपुर। कहते है भारत सही मायनों में गांव में बसता है मगर विगत कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित और उपेक्षित रहा है वजह चाहे इसकी जो भी रही हो मगर छत्तीसगढ़ प्रदेश में जबसे कांग्रेस सरकार आई है तब से ही ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल रोजगारमूलक कार्यों के माध्यम से उनके आर्थिक सुदृढ़ता का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।


जिसकी एक बानगी विकास खण्ड आरंग के ग्राम बैहार में नेशनल हाइवे से लगे एक बड़े भूभाग में नव निर्मित गौठान किसी भी आम व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है इसकी वजह यह है कि गौठान निर्माण बड़े सुनियोजित, तरीके से व्यवस्थापित किया गया है ताकि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुवा, घुरूवा,बाड़ी का सफल क्रियान्वयन राज्य शासन के मंशानुरूप किया जा सके इसके लिए ग्राम वासियों एवं महिला समूह को विशेष रूप से क्षेत्र के विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार के प्रशिक्षण में उन्हें पारंगत करवाया गया।


जिससे वे स्वावलबन बन सके यही वजह है कि ग्राम बैहार में अपनी विविध कलात्मक दक्षता के चलते ग्राम के पुरुष और महिला समूह ने पूरे प्रदेश में ग्राम बैहार की अलग पहचान निर्मित कर दी है यह जानकरी हेमंत कुमार साहू सरपंच प्रतिनिधि बैहार ने देते हुए बताया कि आरंग विकास खण्ड से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नव निर्मित गौठान की पहचान प्रदेश भर के गौठनों से बेहतर स्थिति में है यही वजह है कि जब इसका निर्माण किया जा रहा था तब आरंग विधायक एव नगरीय प्रशासन,श्रम मंत्री छग शासन श्री शिव डहरिया ने आते जाते हुए इसे देखा तो उन्होंने भी ग्राम वासियों की लगन और तपस्या को देखते हुए उन्हें सभी प्रकार का सहयोग देने का फैसला किया तथा समस्त ग्राम वासी संपूर्ण मनोयोग से गौठान निर्माण में जुट गए परिणामतः हरेली पूर्व ही गौठान निर्माण कर दिया प्रदेश की जनहितकारी योजना गौधन न्याय योजना का शुभारंभ भी ग्राम बैहार गौठान से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा किया गया था सरपंच श्रीमती गीता साहू ने बताया कि 36 एकड़ वृहद भूभाग में गौठान निर्माण के पीछे मुख्य उद्देश्य महिला समूह को आर्थिक रूप से सुदृढ करना है उन्हें अन्य निर्माण कार्यों का प्रशिक्षण कर स्वावलबन बनाना है सरपंच श्रीमती गीता साहू ने बताया कि अब तक 22 महिला समुह गौठान में अपनी सेवा दे रहे है जिसमे बर्मी कम्पोस्ट निर्माण से लेकर उसकी पैकेजिंग, कर विक्रय किया जा रहा है साथ ही गमला,आगरबत्ती, फेंसिंग तार एव सीमेंट पोल के अलावा गौठान ढाबा भी ग्राम की महिला समूह द्वारा संचालित कर प्राप्त आय से उन्हें आर्थिक रुप से सुदृढ करना है बाड़ी में फसल उत्पाद एव गौधन से बर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण भी ग्राम की महिला समूह द्वारा किया जा रहा है सरपंच श्रीमती गीता साहू ने आगे बताया कि बर्मी कम्पोस्ट खाद का विक्रय भी प्रारंभ कर दिया गया है जिसके सारगर्भित परिणाम देखने को मिल रहै है प्रति दिन आसपास के कृषकों एव आम लोगों द्वारा बर्मी कम्पोस्ट खाद क्रय कर ले जाया जा रहा है ग्राम बैहार के उप सरपंच नन्द कुमार यादव ने बताया कि ग्राम बैहार में नव निर्मित गौठान छग शासन की महत्वाकांक्षी योजना के मंशानुरूप इसका निर्माण किया गया है यहाँ नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी के मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है गौठान स्थल में ही मछली पालन से लेकर मौसमी फसल साग सब्जी,गेंदे के फूल और लोहे सीमेंट के वस्तुएं उत्पाद कर उसका विक्रय संचालन में महिला उधमिता समूह की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ग्राम की समस्त गाय के संरक्षण और सुरक्षा का दायित्व ग्राम पंचायत के अधीन है जिसमे सभी ग्राम वासियों सहित पंचगण प्रातःकाल 8 बजे से संध्या पांच बजे तक गौठान की सुरक्षा करते है यही पर ग्राम पंचायत का अस्थायी कार्यालय लगाकर कार्यों का निष्पादन किया जाता है उप सरपंच नन्दकुमार यादव ने बताया कि रायपुर जिला सी ई ओ डॉ गौरव सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में आकर्षक गौठान का निर्माण संभव हो सका वही जनपद सी ई ओ किरण कौशिक के विशेष योगदान भी अविस्मरणीय है जिनके रात दिन के अथक प्रयास से गौठान का अलग स्वरूप नज़र आया उन्होंने आगे बताया कि मात्र छ माह में गौठान का एक अलग स्वरूप दिखेगा जब चारो ओर हरियाली की अलग छटा होगी वर्तमान में पर्यावरण संतुलन हेतु पेड़ पौधों का रोपण किया गया है मछली पालन नेपिरियन घास की खेती साग फलदार पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि फसल लेने के पश्चात शेष पौधों के अवशेष को चारा के रूप में उपयोग किया जा सके गौठान प्रबंधन समिति अध्यक्ष दाउ लाल साहू ने बताया कि गौठान में ग्राम परिवेश अनुसार पगोडे निर्माण किया गया है तथा चारा कटाई हेतु आधुनिक छलनी मशीन, विधुत मशीन,हाथ मशीन लगाया गया है चारा एव पेयजल हेतु पृथक बेड निर्माण किए गए है गौठान में जगह जगह पौधे रोपे गए है बर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण के।लिए भी बेड निर्मित किए गए है जहाँ केचुआ,काली मिट्टी गौधन,बारीक गिट्टी चारा अपशिष्ट आदि के संमिश्रण कर एक महीने के अंतराल में बर्मी कम्पोस्ट जैविक खाद निर्माण हो जाता है जिसे महिला समूह द्वारा संचालित किया जाता है गौठान प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दाउ लाल साहू ने आगे बताया कि पौधा निर्माण के लिए आधुनिक नर्सरी भी तैयार की गई है साथ ही बड़े भूभाग में मछली पालन फसल उत्पाद,अन्य वस्तुओं का निर्माण यहां तक गौठान ढाबा का संचालन भी किया जाएगा जो आने जाने वाले राहगीरों को कम राशि मे घर जैसा स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा सरपंच प्रतिनिधि हेमंत साहू ने बताया कि अभी कार्य प्रगति पर है छ माह पश्चात इसका एक अलग ही मनोहारी स्वरूप परिलक्षित होगा उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के ग्राम गौठान आर्थिक सुदृढ़ता का मुख्य स्थल बनता जा रहा है जहां महिला समूहों द्वारा भिन्न भिन्न उत्पाद के माध्यम से ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है सरपंच गीता साहू का कथन है कि छत्तीस एकड़ भूभाग में निर्मित गौठान का सफल संचालन छत्तीस महिला समूह करे ऐसा प्रयास भविष्य में किया जाएगा जो अपने आप मे एक उदाहरण होगा।