मोनिका बट्टी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया
August 16, 2020 / गोंडवाना रत्न मनमोहनशाह बट्टी की छोटी बेटी मोनिका बट्टी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, वह NLU Bhopal से LLM कर रही हैं, पिता के असमय निधन के बाद बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, पार्टी कार्यर्ताओं की उम्मीद है कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी महाकौशल और सम्पूर्ण गोंडवाना में सगासमाज की बेहतरी के लिए कार्य करेगी। मोनिका अपने पिता मनमोहन शाह बट्टी के साथ राजनैतिक गतिविधियों में बचपन से ही सक्रिय रही हैं और छात्र राजनीति में भी अनुभव रहा है जिसके चलते मोनिका को गोंडवाना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।