गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

Reporting by Taufik ahmad khan


गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव


परशुराम जन्मोत्सव पर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय हुए उपस्थित


शहर के रामसागर पारा,आजाद चौक, आमापारा,सुंदर नगर,भारतमाता चौक, गुढ़ियारी,चौबे कालोनी,रामकुंड एवं विभिन्न क्षेत्रो पर पुलिस कर्मी एवं जरूरतमंदों को विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किया गया मठ्ठा एवं भोजन वितरण


लॉकडाउन के चलते घर पर ही रहकर भक्तों द्वारा की गई परशुराम जन्मोत्सव की पूजा-विकास उपाध्याय


परशुराम जी की पूजा कर घर मे दीपक लगाकर कोरोना नामक विश्व्यापी बीमारी से जल्द से जल्द मुक्त करने की गई प्रार्थना-प्रहलाद मिश्र



रायपुर/25 अप्रैल 2020 /  अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया भारत ही नही पूरे देश मे कोरोना नामक बीमारी ने महामारी रूप ले लिया जिसके चलते सम्पूर्ण भारत मे लॉकडाउन लगा हुआ है लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए समाज के द्वारा घर पर ही रहकर इष्टदेव परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया घर मे ही पूजा पाठ कर घंटी ध्वनि के साथ आरती की गई एवं समाज के लोगो से घर पर ही शाम के समय घर के द्वार पर, छत पर दीपक लगाने का निर्णय लिया गया पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया एवं परशुराम जन्मोत्सव पर समता कालोनी,चौबे कालोनी,रामसागर पारा, आजाद चौक,रामकुंड,भारतमाता चौक, गुढ़ियारी एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस कर्मी एवं जरूरतमंदों को मठ्ठा एवं भोजन वितरण किया गया गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र ने बताया कि  सभी भक्तों द्वारा घरों में प्रातःकाल पूजा कर की गई आरती पुलिस कर्मी एवं जरूरतमंदों को विधायक विकास उपाध्याय एवं समाज के सदस्यों द्वारा मठ्ठा एवं भोजन वितरण किया गया परशुराम जी पूजा कोरोना नामक महामारी के चलते आज विप्र बंधुओ द्वारा घरों पर पूजा कर घर पर शाम के समय दीपक लगाकर कोरोना नामक बीमारी को जल्द से जल्द अंत हो जिससे इस बीमारी से निजात मिले परशुराम जन्मोत्सव पर समाज के सदस्य प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र,नरेश शर्मा,विवेक उपाध्याय,रीतेश त्रिपाठी,बसंत तिवारी,रवि शर्मा,पप्पू शर्मा,डॉ.विकास पाठक,विजय लक्ष्मण शर्मा,दुर्गा पुरोहित,छोटा रवि, मुल्कराज शर्मा,प्रदीप गौड़,रविकांत शर्मा, प्रतीक पाठक,दिनेश शर्मा,गिरीश शर्मा एवं समाज के समस्त सदस्य उपस्थित हुए।